रिपोर्टर-अंकित बाला
पखांजूर। अंतागढ़ विधानसभा के विधायक अनुप नाग पूर्व मंत्री विक्रम उसेंडी के ग्रह ग्राम पंचायत बोदानार में जल की समस्या को दूर करने एवं पंचायत वासियों को जल की उचित मात्रा सही समय में उपलब्ध कराने के लिए 2.50 लाख रुपए की लागत वाला पानी टैंकर प्रदान किया ।
इस दौरान विधायक कार्यालय अंतागढ़ में पहुंचे सरपंच एवं ग्रामवासियों ने विधायक महोदय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार का धन्यवाद किया ।
ज्ञात हो यह पंचायत बोदानार 20 वर्षों तक अंतागढ़ विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने वाले विक्रम उसेंडी का ग्रह ग्राम है विगत महीने ही विक्रम उसेंडी के कई करीबी नेताओ, उपसरपंच, वार्ड पंच समेत यहां के कई जमीनी कार्यकर्ता विधायक अनुप नाग की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश कर चुके है और विक्रम उसेंडी पर कई तरह के आरोप एवं पंचायत को पिछड़ा रखने का भी आरोप लगाए थे ।
जिसके बाद से विधायक अनुप नाग ने इस पंचायत में बोर खनन जैसे कई मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराया है ।
टैंकर वितरण कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अखिलेश चंदेल, जिला पंचायत सदस्य दिलीप बघेल, शेख शरीफ कुरैशी चंद्रज्योत रामटेके ,अखिलेश श्रीवास्तव, सुनील नाग, वार्ड पंच जेठूराम दर्रो, पंच देव लाल, उपसरपंच सुकू मरकाम, गायता मानकुर दरों समेत अन्य ग्रामीण भी उपस्थित थे ।
