उतई। थाना प्रभारी निरीक्षक नवी मोनिका पांडेय के नेतृत्व में थाना उतई क्षेत्र में लगातार अवैध शराब परिवहन करने एवं बेचने वालों पर नकेल कसी जा रही है। इस अभियान में सोमवार को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम बोहारडीह निवासी रोमनाथ साहू उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के द्वारा बोहारडीह से मानिकचौरी रोड़ पर तालाब पार में बोरी में रखकर शराब बेचा जा रहा है। हमराह स्टॉप तालाब पार में घेरा बंदी कर छापेमार कार्यवाही करते हुए एक युवक को पकड़ा गया। युवक के कब्जे से 35 पौवा देशी शराब कीमत लगभग 3500 एवं बिक्री की राशि 200 रुपये जप्त की गई। पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम रोमनाथ साहू पिता डील्लन साहू उम्र 33 वर्ष ग्राम बोहारडीह बताया। शराब के सम्बंध में पूछताछ किये जाने पर वैध दस्तावेज नही होना बताया। उक्त व्यक्ति पर आबकारी एक्ट के धारा 34(2)के तहत कार्यवाही की गई।
साथ ही अलग-अलग प्रकरणों में प्रधान सिंह पिता बहादुर सिंह 43 वर्ष न्यू कालेज कालोनी उतई एवं संतोष जायसवाल पिता रामानन्द जायसवाल उम्र 45 साल न्यू आदर्श नगर उतई द्वारा लोगो को अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा प्रदान किया जा रहा था। दोनो प्रकरण में आबकारी एक्ट के धारा 36(सी) तहत कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नवी मोनिका पांडेय,उप निरीक्षक भूपेंद्र ओगरे,सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार देशमुख, प्रधान आरक्षक अश्वनी कुमार, आरक्षक राजकुमार चंद्रा,महेश देवांगन, नारायण ठाकुर,कौशलेंद्र बघेल,योगेश चन्द्राकर का सराहनीय योगदान रहा।
तालाब पार में बोरी में भरकर बेच रहा था शराब थाना उतई पुलिस द्वारा छापेमार कार्यवाही करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार
