दिनेश फूटान को मछुवा कल्याण बोर्ड में सदस्य बनने पर भव्य स्वागत किया गया

विधायक व गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष जुनेजा हुए शामिल

रायपुर–छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के साथ ही 15 साल तक विपक्ष में रहकर सक्रीय भूमिका निभाने वाले कर्मठ कार्यक्रताओं को इन दिनों छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विभिन्न निगम मंडलों में नियुक्त कर सम्मानित किया जा रहा है।विगत दिनों छत्तीसगढ़ मछुवा कल्याण बोर्ड में भी उपाध्यक्ष सहित सदस्यों की नियुक्ति की गई।मछुवा समाज के कर्मठ कार्यकर्ता दिनेश फूटान की मछुवा कल्याण बोर्ड मे सदस्य नियुक्त होने पर छ. ग. गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष व विधायक कुलदीप जुनेजा , छ.ग. अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा तथा शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष गिरीश दूबे द्वारा सम्मानित कर बधाई दी है।श्री फूटान ने नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी,कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी तथा कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के प्रति धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया है।कार्यक्रम में तात्यापारा रायपुर के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता वार्ड अध्यक्ष मुकेश शर्मा वार्ड पार्षद रितेश त्रिपाठी सोनू साहू डॉक्टर गजेंद्र साहू बृज मोहन साहू दिलशाद हुसैन सावित्री चंद्रवंशी डॉक्टर नायक हरीश साहू प्रकाश शर्मा दीपक शर्मा नब्बू भाई तफज्जुल भाई राजेश पांडे अशफाक भाई इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *