जगदलपुर–छत्तीसगढ़ निषाद समाज बस्तर संभाग की बैठक एम आर निषाद अध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड छ ग शासन (केबिनेट मंत्री का दर्जा) के अगुवाई में संपन्न हुआ।
छ. ग. निषाद समाज बस्तर संभाग के बैठक रविवार 18/07/2021 को निषाद भवन में आयोजित की गई, जिसमे एम आर निषाद अध्यक्ष मत्स्य कल्याण बोर्ड छ. ग. शासन को केबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने के पश्चात जगदलपुर प्रथम नगर आगमन पर निषाद भवन में समाज द्वारा श्री निषाद का भव्य आत्मिक स्वागत अभिनंदन किया गया।निरषाद द्वारा छत्तीसगढ़ निषाद समाज सुकमा जिला व बीजापुर जिला से नव नियुक्त पदाधिकारियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत एवम बधाई दिए,साथ ही छत्तीसगढ़ निषाद सहारा व्यवस्था परिवार द्वारा 14/03/2021 को निषाद भवन में आयोजित ऑनलाइन छात्रवृत्ति परीक्षा में प्रतिभागी बस्तर जिला के विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।।
निषाद समाज की संभागीय बैठक में छत्तीसगढ़ निषाद केवट समुदाय की जनगणना करने एवम सामाजिक महत्त्व पूर्ण अन्य विषयों पर विशेष चर्चा परिचर्चा हुई।
माननीय श्री एम आर निषाद जी ने सभा समुदाय को अपने अध्यक्षता उद्बोधन में कहा की मैने बस्तर निषाद समाज से अपने सामाजिक कार्य की शुरुवात किया और यही से मेरी पूरी पहचान बनी है जिसके कारण छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा केबिनेट मंत्री का दर्जा मिला है।यह पूरे छत्तीसगढ़ मछुआ समुदाय के लिए गर्व की बात है।इस उपलब्धि से पूरा मछुआ समुदाय गौरवान्वित हुआ है।
मैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभारी हूं जिसने हमारे समाज को प्रतिनिधित्व प्रदान किया एवम मछुवारों के हित में जो भी बेहतर कार्य और योजना है कर रही है।उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में उनका छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में दौरा जारी है। जिलों के मत्स्य कल्याण विभाग के अधिकारियों एवम स्थानीय प्रतिनिधियों से मिलकर मछुवारों के हित में जो समस्या देखने में आ रहा है उन्हे ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को कुशल कार्य करने का निर्देशित किया जा रहा है।उन्होंने समुदाय को यह भी कहा कि राज्य में मछुवारों के हित में जो नवीन मछली नीति लागू होने जा रहा है उसमे जल क्षेत्रो में समुदाय ज्यादा से ज्यादा होगा।मछली पालन को कृषि का दर्जा मिलने पर सीधा लाभ समुदाय के लोगो को सरकार द्वारा मिलना शुरू हो जायेगा।
निषाद समाज की संभागीय बैठक में कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए चुनिंदा पदाधिकारियों को ही आमंत्रित किया गया था।बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष कोंडागांव जिला ईश्वर निषाद ,अध्यक्ष सुकमा जिला जगजीवन निषाद,अध्यक्ष बीजापुर जिला सहदेव निषाद नारायणपुर जिला सचिव राजेश कैवर्त,उपाध्यक्ष रामेश्वर निषाद कांकेर जिला रमेश निषाद , प्रदीप कैवर्त,कोमल निषाद विशेष रूप से उपस्थित रहे।।
कार्यक्रम का मंच संचालन महासचिव बस्तर संभाग मनोहर लाल निषाद ने किया।बस्तर जिला इकाई से अध्यक्ष शोभाराम निषाद ,मोहन निषाद ,हरिकिशन निषाद, निखलेश निषाद,दीपक निषाद,विनय शंकर निषाद,श्रवण निषाद, रैनू निषाद,सोमारू निषाद,केशव निषाद,एवम निषाद समाज के वरिष्ठ सामाजिक गण उपस्थित थे।
विशेष आमंत्रित अतिथि लता निषाद पार्षद /जिला मछुआ कांग्रेस अध्यक्ष उपस्थित रही।

