स्वाभिमान प्रोजेक्ट के अंतर्गत किशोरी बालिकाओं को निशुल्क सैनिटरी नैपकीन वितरण किया गया

रिपोर्टर-रोशन सिंह बम्भोले

उतई । सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) ई- गवर्नेंस जिला दुर्ग के द्वारा व्हीएलई हमीदा के द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला उतई मे स्त्री स्वाभिमान प्रोजेक्ट के अंतर्गत सैनिटरी नैपकिंस का निःशुल्क वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में कक्षा आठवीं से लेकर बारहवीं तक की 50 छात्राओं को 12 माह के लिए 12 पैकेट प्रत्येक छात्रों को प्रदान किया गया। इस दौरान प्राचार्य चन्द्रकिरण साहू ने कही की माहवारी के दौरान सैनिटरी नैपकिन का उपयोग में लाने के लिए किशोरी बालिकाओं को कहा गया।एवं उसके फायदे और न उपयोग करने से होने वाली नुकसान के बारे में जानकारी प्रदान की गई।समाज आज तरक्की की ओर तेजी से बढ़ रहा है ।हमे रुढ़िवादी सोच को पीछे छोड़ बढ़ना होगा।केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा भी समय समय किशोरी बालिकाओं के लिए विभिन्न योजना लागू करती है उसका भी हमे लाभ लेना चाहिए।स्वच्छता पर हमें विशेष ध्यान देना होगा तभी हमारा स्वच्छ भारत मिशन कामयाब होगा।इस दौरान विशेष अतिथि के रूप में सीएससी ई डिस्ट्रिक मैनेजर अवधेश साहू संकुल समावन्यक सांवत राम साहू गोरे लाल साहू रमेश बारले, धर्मावती वर्मा ,मोतीलाल साहू,प्रधान पाठक मुरली लाल धुव अशोक कुमार अग्रवाल पत्रकार संघ अध्यक्ष रोशन सिंह बमभोले अंजलि सोनी ईश्वर सोनबेर, मुकेश लाहसे किरण शर्मा,अशोक साहू, पुरषोतम लाल देवांगन, साधना अग्रवाल राजिंदर कौर,रजनी शितोले, मोहम्मद यूसुफ फैजल आमीन नोहर साहू ओमप्रकाश गुप्ताकुमारी डाली चक्रधारी छात्रा प्रतिनिधि, भुनेश्वरी निषाद ,आंकाक्षा, अंजू, अंजली सहित छात्राएं उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *