पाटन। जिला सहकारी बैंक दुर्ग के अध्यक्ष के रुप में सोमवार को जवाहर वर्मा ने अपना पदभार ग्रहण किया । पदभार ग्रहण के बाद वापस गृहग्राम सेलुद आने पर ग्रामवासियो ने पटखा फोड़ कर जोशीला स्वागत किया । पदभार ग्रहण के बाद श्री वर्मा ने कहा कि जिला सहकारी बैंक के ऊपर शुरु से ही किसानों का भरोसा रहा है।वह हमेशा किसानों के हितों में काम करने का प्रयास करेंगे ।पाटन क्षेत्र में किसान नेता के रुप शुरु से अलग पहचान रहा है ।मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के बहुत करीबी माने जाते है और राजनीति के शुरुआत के समय से सुख दुख दोनों ही स्थिति में उनके साथ खडे रहे ।संभवत इसी बात का उसे लाभ मिला और आज अविभाजित दुर्ग जिले के जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष के रुप में पदभार ग्रहण करने का खुशनुमा पल मिला है ।पाटन क्षेत्र के में खुशी की लहर है लेकिन ग्राम सेलुद के गौरव के रुप में भी देखा जा रहा है । क्योंकि पाटन क्षेत्र के राजनीतिक सुचिश्चत की शुरुआत सेलुद से होती है लेकिन स्वर्गीय अनंतराम वर्मा के निधन के पश्चात् यहाँ से कोई बड़ी जिला या प्रदेश स्तर की राजनीतिक हस्ती के रुप नाम नहीं मिला था लेकिन अब सेलुद के गौरव के रुप में जवाहर वर्मा के नाम को देखा जा रहा है ।यह सेलुद के निवासियों के लिए गौरव का विषय है । स्वागत करने वालों मे प्रमुख रुप से बल्लू राय,त्रिभुवन यदु,संजय यादव, लल्लू यदु,रूपेश यादव,गोपेश साहू,रूपु यादव,सुभाष बंछोर,तामसेन साहू,शुभम साहू,सतीस साहू,विनोद वर्मा,लोचन यादव,मिथिलेश यादव,रविकांत यादव,रेमन साहू,टालेंद्र साहू,अविनाश मिश्रा,धनेंद्र साहू,हितेश वर्मा,अरुण राठौर,तारेंद्र यादव सहित अन्य उपस्थित थे।

