दुर्ग। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के नवनियुक्त अध्यक्ष जवाहर वर्मा ने आज अपना कार्यभार संभाल लिया है। जिले के कलेक्टर और बैंक के प्राधिकृत अधिकारी डॉक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने उन्हें पदभार सौंपा। इस अवसर पर कांग्रेस के पदाधिकारी, उनके समर्थक तथा पाटन क्षेत्र के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। श्री वर्मा ने पदभार संभालने के बाद कहा है कि जिला सहकारी बैंक के काम काज पर आम किसानों पर भरोसा है।वे किसानों के हित के लिए काम करने का प्रयास करेंगे।

श्री वर्मा पाटन विधानसभा क्षेत्र ग्राम सेलूद से हैं तथा किसान नेता के रूप में उनके अलग पहचान रही है।वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाते। उन्हें अध्यक्ष बनाए जाने से पाटन क्षेत्र में खुशी की लहर है।

उनके पदभार ग्रहण के संक्षिप्त समारोह में मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल, पूर्व साडा अध्यक्ष लक्ष्मण चंद्राकर, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, डोमेंद्र भेड़िया, विशाल चंद्राकर, आरएन वर्मा, दुर्ग कृषि उपज मंडी के नाम मनोनीत अध्यक्ष अश्वनी साहू, सीएम के ओएसडी आशीष वर्मा, महापौर दुर्ग धीरज बाकलीवाल, राजेश यादव, राजेंद्र साहू, दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष निर्मल कोसरें, श्रीमती रत्ना नामदेव, शंकरलाल ताम्रकार, संदीप श्रीवास्तव, सुमित वोरा, रूपचंद साहू, उमाकांत चंद्राकर, हेमंत साहू, बल्लू राय, सतीश साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सीईओ सोढ़ी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
