छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण परिषद सदस्य जगदीश दीपक का तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण ने किया सम्मान

रिपोर्टर-रोशन सिंह बम्भोले

उतई । तहसील साहू संघ, दुर्ग ग्रामीण की बैठक खम्हरिया (पुरई) मे रखी गयी जिसमे तहसील साहू संघ, दुर्ग ग्रामीण के पूर्व अध्यक्ष व रिसाली स्कूल के पूर्व संकुल प्रभारी जगदीश दीपक (सेवानिवृत्त शिक्षक) को छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण परिषद के सदस्य बनाए जाने पर तहसील साहू संघ, दुर्ग ग्रामीण द्वारा शासन को धन्यवाद एवं जगदीश दीपक का सम्मान किया गया तथा सामाजिक संशोधन नियमावली की जानकारी दी गई। एवं कोरोना महामारी से मृत्यु हुए सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष प्रीतम सिंह साहू, घनश्याम सिंह साहू, मेखाराम साहू, नंदकुमार गजपाल, राजेंद्र साहू, द्वारिका साहू, सुमन लाल साहू, रोहित साहू, खिलावन साहू, डोमीन साहू , शंकर लाल साहू आदि परिछेत्रीय अध्यक्ष ग्रामीण अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *