बेमेतरा। कोरोना संक्रमण काल में संक्रमण कम होने के बाद लंबे समय से इंतजार में रहे शादी समारोह का आयोजन अब बहुत ही कम मेहमानो के साथ सावधानी बरतते कोरोना प्रोटोकाल के साथ किया जा रहा है विगत दिवस 14 जुलाई को बेमेतरा निवासी तिक्षण सरस्वती साहू की सुपुत्री व रानीतराई निवासी पत्रकार ,समाजसेवी धनराज साहू की भांजी रुचि साहू का विवाह रायपुर निवासी हिमांशु साहू के साथ संपन्न हुआ जिसमे नव वर वधु सहित मेहमानो ने भी कोरोना संक्रमण से बचाव के साथ साथ जागरूकता का संदेश देते हुए सेटेलाइजर व मास्क का उपयोग किया और समाज को एक संदेश भी दीए । दोनो वर वधु ने कहा की कोरोना संक्रमण अभी गया नही है जिससे बचने सभी को मास्क सहित बचाव के सभी उपायों का उपयोग करना चाहिए ।
संक्रमण से बचाव का संदेश:दूल्हा दुल्हन सहित परिवारजनों ने दिया संवेदन शीलता का परिचय,शादी समारोह में मास्क लगा मेहमानो को भी किया जागरूक
