उतई। पढ़ना लिखना अभियान के तहत जिला मॉनिटरिंग कमेटी के सदस्य श्रीमती माधुरी साहू एवम ब्लॉक पाटन के प्रभारी अधिकारी जैनेंद्र कुमार गंजीर के द्वारा नगर पंचायत उतई के वार्ड क्रमांक 15 मे संचालित मोहल्ला साक्षरता क्लास केंद्र क्रमांक 1,2और 3 का निरीक्षण किया गया ।तीनों जगह बहुत बढ़िया तरीके से साक्षरता क्लास संचालित हो रही है। तीनों केन्द्रों के स्वयंसेवी शिक्षकों के द्वारा प्रतिदिन शाम 6 बजे से कक्षा संचालन किया जा रहा है एवम सभी केंद्रो मे असाक्षर स्वप्रेरित होकर अध्यापन कर रहे है। कोविड नियमों का पालन करते हुए सभी मास्क लगाए हुए है एवम सोशल डिस टेंसिंग का पालन कर रहे थे। निरीक्षण के दौरान संकुल समन्वयक सावत राम साहू,शिक्षक अनिल साहू, वार्ड पार्षद वीरेंद्र गोस्वामी,स्वयंसेवी शिक्षिका खुलेश्वरी साहू, शालनी सिंह,सुनीता साहू सहित असाक्षर उपस्थित थे।आखर झांपी पुस्तक लेकर
स्वयं सेवी पहुचे द्वार द्वार
पढ़ लो भैया पढ़ लो दीदी
योजना आई हैं द्वार द्वार
साक्षरता का अलख जगाने
हम जन जन तक जायेंगे
रहे न कोई निरक्षर ऐसा दुर्ग बनाएंगे ।
जय साक्षर
प्रभारी अधिकारी ने किया उतई में साक्षरता मोहल्ला क्लास का निरीक्षण
