चरोदा भिलाई-3 के अंतर्गत 10 सेंटरो में लगाये गए कोविड वैक्सीन

भिलाई। शहरी स्वास्थ्य केंद्र चरोदा-भिलाई -3 के अंतर्गत कुल 10 सेंटरो मे टीकाकरण टीम गठित कर कोविड वैक्सीनेशन कार्य किया गया। बीईईटीओ व स्वास्थ्य सुपरवाइजर सैय्यद असलम ने बताया कि कल जिला मुख्यालय से 1500 डोज कोविशीड वैक्सीन प्राप्त हुआ। जिसके बाद भिलाई-3, चरोदा अंतर्गत 10 टीकाकरण सेंटर बनाए गये। जिसमे कन्या उ मा शाला भिलाई 3 ,रेल्वे स्कूल चरोदा, शहरी स्वास्थ्य केंद्र चरोदा,उप स्वास्थ्य केंद्र देवबलोदा, उप स्वास्थ्य केंद्र सिरसाकला, उप स्वास्थ्य केंद्र चरोदा,शहरी स्वास्थ्य केंद जी कैबिन, हथखोज, उरला मे टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया। जिसमे उपलब्ध वैक्सीन का 50प्रतिशत आनस्पाट एवं 50 प्रतिशत आन लाइन हितग्राहियों को कोविडशीड प्रथम व दितीय डोज लगाई गई है। कई दिनों के बाद वैक्सीन उपलब्ध होने पर लोगों की भीड सुबह से केंद्रों मे लगने लगी थी। सेक्टर मेडिकल आफिसर डा आदित्य शर्मा ,बीईईटीओ सैय्यद असलम ने सभी टीकाकरण सत्रो का निरीक्षण किया आज कुल 9 टीकाकरण सत्रो मे 1662 लोगो को कोविड वैक्सीनेशन किया गया है। सैय्यद असलम ने बताया कि वैक्सीन की 1500 डोज मिली थी वैक्सीनेटरो ने प्रत्येक मे 11 डोज लगाया जिससें वेस्ट फेक्टर कम रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *