दुर्ग–सर्व सेन नाई समाज दुर्ग का प्रथम जिला स्तरीय बैठक शक्ति नगर में आयोजित किया गया था, जिसमे दुर्ग जिला के नवनिर्वाचित अध्यक्ष भुपेन्द्र सेन ने अपने कार्यकारिणी का विस्तार किया, दुर्ग जिला अध्यक्ष भुपेन्द्र सेन भीम के नेतृत्व मे कुछ रिक्त पदों पर अपने नये पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया है,दुर्ग जिला सर्व नाई सेन समाज के नये पदाधिकारियों मे उपाध्यक्ष के रूप में संतोष सेन भिलाई की नियुक्ति की गई साथ ही महामंत्री राजु सेन भिलाई को बनाया गया,कोषाध्यक्ष छन्नू सेन बने वही युवा विंग की जिम्मेदारी डिकेश सेन उतई दी गई, मिडिया प्रभारी के लिए पुनीत कौशिक दुर्ग व युवा मुकेश सेन को सौंपी गई,और सभी ब्लॉक से पांच कार्यकारिणी सदस्य को भी शामिल किया गया है ब्लॉक पदाधिकारियों के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनाव आयोजन कर किया जाएगा,पहला चुनाव धमधा मे होना है,ततपश्चात आगे अन्य ब्लाकों का विस्तार होगा,बैठक में जिला अध्यक्ष भुपेन्द्र सेन भीम सचिव , डॉक्टर सुमन कौशिक,उपाध्यक्ष विजय सेन उपाध्यक्ष , संतोष सेन सरंक्षक रंजीत उमरे महामंत्री ,राजु सेन युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डिकेश सेन धमधा से , महेंद्र सेन अहिवारा घनश्याम सेन , तोस कुमार सेन व सेन समाज के सदस्य उपस्थित रहे !
सेन समाज के जिला कार्यकारिणी का विस्तार, अध्यक्ष भीम ने किया जंबो टीम का गठन
