शिक्षा समाज की प्रथम प्राथमिकता बने – संगीता ठाकुर

पाटन। विगत दिनों मजार चौक सेलूद में समाज सेवी राकेश ठाकुर की उपस्थिति में गोंडवाना समाज के महिला शक्तियों की उपस्थिति में हाईस्कूल छात्र छात्राओं को शिक्षा समाज की प्रथम प्राथमिकता के उद्देश्य से पढ़ाई लिखाई की सामाग्री का वितरण किया गया l इस अवसर पर सर्व प्रथम आदिशक्ति बूढ़ा देव का पूजा अर्चना किया गया l उसके बाद उपस्थित छात्र छात्राओं एवं मातृ शक्तियों को राकेश ठाकुर ने बताया कि शिक्षा ही मात्र ऐसा सशक्त माध्यम है जिससे कि हम समाज को सरल ,सहज और सरलता के शसक्त एवं संगठित कर सकते है l ग्राम सेलूद की गोड समाज की महिला संगिता ठाकुर ने कहा कि समूह के माध्यम से हमे बालिका शिक्षा, नशामुक्ति महिला शशक्तिकरण की दिशा में जमीनी स्तर पर कार्य करना है l कार्यक्रम में मुख्यरूप से श्रीमती पूर्णिमा ठाकुर, शैल ठाकुर ,पार्वती ठाकुर,लक्ष्मी ठाकुर, लता ठाकुर सहित स्कूली बच्चे उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *