वजन त्यौहार आयोजन के आज अंतिम दिन 16 जुलाई को ग्राम पंचायत तरीघाट में उत्साह पूर्वक जनपद सदस्य श्रीमती मीरा बाई सिन्हा एवं सरपंच श्री अशोक साहू की उपस्थिति में उत्साह पूर्वक मनाया गया ।
इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी विपुल गुप्ता ने आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 04 का भ्रमण किया। उन्होंने बच्चों के वजन एवं ऊंचाई को स्वयं भी मापकर देखा। केंद्र में 1 ही बच्चे के कुपोषित होने पर उसे सुपोषित करने भरपूर प्रयास करने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिन को निर्देशित किया। परियोजना अधिकारी ने उन्हें बताया कि परियोजना के सभी 60 कलस्टर में वजन त्योहार आयोजन सफलता पूर्वक पूर्ण किया गया है 9873 दर्ज बच्चो में से कल तक 8900 बच्चों का वजन कर लिया गया था तथा लगभग 3000 किशोरी बालिकाओं की हीमोग्लोबिन जांच भी स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से पूर्ण की गई है। आज तरीघाट उपस्वास्थ्य केंद्र में भी हिमोग्लोबिन जांच की जा रही है।
आयोजन हेतु आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 4 को पंचायत के सहयोग से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जिसकी प्रशंसा की। कार्यक्रम आयोजन में परियोजना अधिकारी सुमीत गंडेचा, पर्यवेक्षक झरना दास कार्यकर्ता शोभना सोनी, अरुण साहू, गीता सिन्हा एवं भारती सिन्हा के साथ मितानिन कुमारी सिन्हा एवं सहायिका बहने लगी हुई थी। नोडल अधिकारी शिक्षक सुरेश सिन्हा,नन्दघर परियोजना के नितिन यादव एवं अन्य ग्रामजन भी उपस्थित थे।

