भाजपा जिला बेमेतरा के जिला संगठन प्रभारी . डॉ. अजय राव , जिला महामंत्री विकासधर दीवान व जिला उपाध्यक्ष . फिरतू राम साहू की प्रमुख उपस्थिति और मंडल अध्यक्ष .चंद्रपाल साहू की अध्यक्षता में वृहद बैठक हुई। सर्वप्रथम सभी ने भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी , पं. दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र में माला पहनाकर पूजा अर्चना किये।
मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल ने अब तक के पार्टी द्वारा किये गए सभी आंदोलनात्मक, रचनात्मक और संगठनात्मक कार्य को विस्तार रूप से बताये। फिर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री दयावंत धर बांधे ने नवनियुक्त मंडल व समस्त पदाधिकारियों का सम्मान करते हुए उनके कार्य व जिम्मेदारियों से अवगत कराया। मंडल प्रभारी फिरतु राम साहू ने शक्ति केंद्र और बूथ की समिति को अतिशीघ्र सशक्त और सुदृण करने की बात करते हुए बोले कि अंतिम परिणामिक लड़ाई बूथ स्तर पर ही होती है क्योंकि बूथ मजबूत तो पार्टी मजबूत तथा बूथ जीता तो चुनाव जीता, इसलिए अपना बूथ सबसे मजबूत की पूर्ण तैयारी करें। मा. दीवान जी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक व्यवस्था वाली पार्टी है यहां परिवारवाद नहीं चलता जो संगठन के साथ कदम से कदम मिलाकर चलता है तो एक चाय बेचने वाला साधारण परिवार का व्यक्ति देश का प्रधामंत्री बनता है यही भाजपा की रीति नीति है। . डॉ. अजय राव ने पार्टी की सक्रियता के लिए वर्षभर में अनिवार्य छः कार्यक्रमों को विस्तार पूर्वक बताये तथा पार्टी की आगामी कार्ययोजना की जानकारी भी दिए उन्होंने ने कहा कि हम सब एक परिवार हैं भाजपा एक परिवार ही तो है और हम सबका ध्येय एक ही है “”भारत माता की जय”” हम सभी एकजुटता के साथ पार्टी के विस्तार और मजबूती के लिए सशक्त रूप से कार्य करें ताकि कांग्रेस नीत भ्रष्ट और धोखेबाज भूपेश सरकार को विधानसभा चुनाव 2023 में उखाड़ फेंके।
बैठक में बड़ी संख्या पर नवागढ़ मंडल के देवतुल्य कार्यकर्ता, पदाधिकार रहीं।
बैठक का संचालन नवागढ़ मंडल के महामंत्री मिंटू बिसेन व आभार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री देवादास चतुर्वेदी ने किया।
भारतीय जनता पार्टी नवागढ़ मंडल, जिला बेमेतरा की बैठक हुई सम्पन्न।
