छत्तीसगढ़ प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग के साथ लगातार हो रही है अन्याय- संतोष कोसरे

दुर्ग। कांग्रेस सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति वर्ग के साथ हो रहे अन्याय हत्या वा दुष्कर्म के खिलाफ राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा गया। अनुसूचित जाति जिला मोर्चा अध्यक्ष संतोष कोसरे ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग के साथ लगातार हो रहे अन्याय अत्याचार दुराचार संवैधानिक अधिकारों का हनन जिसमें यह वर्ग आहत/ भयभीत भयावन्स जीवन व्यतीत करने के लिए विवश यहां तक की धार्मिक स्थलों को भी सुरक्षित रखने में भूपेश सरकार अक्षम हो गई है। ऐसी हुई घटनाएं राज्य सरकार की अक्षमता को दर्शाती है।

अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संतोष कोसरे के नेतृत्व में आज दुर्ग तहसीलदार द्वारा महामहिम राज्यपाल महोदया को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर जिला अध्यक्ष संतोष कोसरे जिला महामंत्री खिलेश मारकंडे जिला मंत्री राकेश रक्सेल कोषाध्यक्ष राधेश्याम जिला कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा मांडले छगन बंजारे आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *