शादी का प्रलोभन देकर पीड़िता से बनाया अवैध संबंध, अपनाने से किया इनकार,पुलिस ने किया गिरफ्तार


देवरीबंगला / सुरेगांव थाना अंतर्गत ग्राम हथौद निवासी पीड़िता 39 वर्ष की शिकायत पर जो अपने पति से अलग रह रही थी जो गांव के युवक बिट्टू सिंह पिता राजू सिंह उम्र 27 वर्ष ने उसके अकेलेपन का फायदा उठाकर उससे शादी करने का झूठा प्रलोभन दे कर उसके साथ दिनांक 10 ,1,,2019 से 7,5,2021 तक कई बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया जिससे पीड़िता 5 माह की गर्भवती हो गई तो उसके बाद भी युवक शाररिक संबंध बनाने की जिद करने लगा तो पीड़िता के मना करने पर गाली गलौज व मारपीट करने लगा तो पिडिता ने उसके इस कृत्य से परेशान होकर महिला सेल बालोद में शिकायत दर्ज करवाई शिकायत के आधार पर महिला सेल प्रभारी ने प्रथम दृष्टया अपराध धारा 366, 376, 2, ज ढ 294 ,506, 323 भादवि का अपराध घटित करना पाए जाने से आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया पीड़िता ने बताया कि टिकेश्वर दास मानिकपुरी निवासी ग्राम हथौद के साथ हिंदू रीति रिवाज से 1999 में मेरी शादी हुई थी शादी के कई वर्षों से उनसे मेरी कोई संतान नहीं हो रही थी जिसकी जानकारी बिट्टू सिंह को थी तो उसने मुझे अपने झूठे प्रेम जाल में फंसाकर मेरे साथ कई बार जबस्ती शारीरिक संबंध बनाया और जब मैं उसके बच्चे की मां बन गई तो उन्होंने मुझसे शादी करने से इनकार कर दिया मेरे होने वाले बच्चे और मुझे उनके परिवार वाले अपनाने से इनकार भी कर दिया बिट्टू सिंह से मेरी जान पहचान उनके किराने की दुकान से हुई थी उसके दुकान में मैं सामान लेने जाती थी बिट्टू सिंह कुछ दिनों से मुझे पसंद करने लगा और बार-बार मुझे बोलता कि तुम अपने पति को छोड़कर मेरे पास आ जाओ मैं तुमसे शादी करूंगा और अपने साथ रखूंगा कह कर मेरे घर आता जाता था और मेरे पति की अनुपस्थिति में मेरे साथ
ज़बरदस्ती ही शारिरिक संबंध बनाता था मेरे पति को इस बात की पता लने पर वह मुझे घर से निकाल दिए तब मैं मजबूर लाचार औरत देवरी में किराए के मकान में रह कर अपना गुजर-बसर करती हूं वहां आने के बाद भी बिट्टू सिंह मेरा पीछा नहीं छोड़ा और मेरे किराए के मकान में भी आकर मुझे परेशान करने लगा तब मैंने महिला थाने बालोद में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।
पदमा जगत महिला सेल प्रभारी बालोद
महिला के द्वारा शिकायत दर्ज किया गया है थाना सूरेगांव में अपराध क्रमांक 38/ 2021 धारा 366 ,376 (२) ज ढ 294,506,323, भा द वि पंजीबद्ध किया गया है आरोपी को गिरफ्तार कर जूड़ियाल रिमांड पर भेजा गया है।
यमन देवांगन थाना प्रभारी सूरेगांव
पीड़िता की शिकायत पर उनके परिजनों व गांव वालों को बयान के लिए थाना बुलाया गया था, आरोपी को गिरफ्तार कर जुडियाल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *