घोरारी व असोगा में कच्ची शराब बनाने वालों के विरुद्ध पुलिस की छापामार कार्यवाही

पाटन–रानितराई थाना अंतर्गत घोरारी में पिछले कई वर्षों से हाथ से शराब बनाने का अवैध कारोबार फलफूल रहा है कई प्रयासों के बाद भी इस गांव से इस कारोबार को बन्द नही किया जा सका है इस ग्राम के साथ ग्राम असोगा भी जुड़ गया है इन्ही दोनो गांव में अवैध शराब के भट्टी बन्द करने नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सुबह सुबह SDOP पाटन, थाना प्रभारी पाटन व थाना रानीतराई की संयुक्त टीम ने मारा छापा शराब बनाने में प्रयोग किए जा रहे सभी बर्तनों को किया जब्त*
7 जगहो पर हांडी में चढ़ाए गए लगभग 200 लीटर महुआ शराब को किया नष्ट*
मौके से तुरंत बनाई गई लगभग 20 लीटर कच्ची शराब की जब्त*
घोडारी व असोगा से मौके से शराब बनाकर बेचते तीन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*
थाना रानीतराई पुलिस द्वारा ग्राम घोरारी व असोगा में अवैध शराब बेचने वाले लोगो पर कार्यवाही किया गया
जिसमे घोरारी से 2 तथा असोगा से 1 आरोपी गिरफ्तार किए गये ग्राम घोरारी से
आरोपी – ओमप्रकाश मार्कण्डेय पिता स्व बेनीराम उम्र 25 साल से 2.5 लीटर कच्ची महुवा शराब कीमती 500 रुपये जप्ती बनाई गई
अपराध क्रमांक-174/21 धारा 34(1)आबकारी एक्ट से करवाही की गई इसी तरह -गंगू राम मार्कण्डेय पिता सुखराम उम्र31 साल घोरारी से
: जप्ती – 3 लीटर कच्ची महुवा शराब कीमती 600 रुपये की जप्ती बनाई गई घोरारी में ही

अपराध नम्बर 175/21 ;धारा 34(1) आबकारी एक्ट
केस 3आरोपी- प्रफुल्ल टंडन पिता गोवर्धन उम्र26 ग्राम अशोगा
जप्ती- 3लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 600 रुपये
घटना स्थल – अशोगाअपराध क्रमांक-173/21 धारा 34(1) आबकारी एक्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *