जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण द्वारा बढ़ती हुई महँगाई के विरोध में साइकिल रैली निकाली गई


           

दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कोविड-19 के निर्देशों का पालन करते हुए बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में आज 14 जुलाई 2021 को जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के नेतृत्व में भिलाई 3 मंगल भवन के सामने से सिरसागेट चौक से , हनुमान मंदिर चरोदा क्रॉसिंग से पुणे जनता स्कूल क्रॉसिंग से भिलाई 3 मंगल भवन के पास समापन हुआ।साइकिल रैली के रूप में नारा लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें मुख्य रुप से जिला प्रभारी एवं खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन जी उपस्थित रहे।

जिला( ग्रामीण )कांग्रेस कमेटी दुर्ग, द्वारा आयोजित, साइकिल रैली मे जिला अध्यक्ष निर्मल कोसर ने कहा ,केंद्र में बैठे मोदी सरकार के द्वारा दिनोंदिन बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण कर पाने में असफल एवं उसकी तानाशाह रवैए के कारण महंगाई बढ़ती जा रही हैं। आज पेट्रोल एवं डीजल व खाद्य तेल में महंगाई में आग लगी हुई है। जैसे गरीब एवं मध्यम वर्ग के परिवार अपना परिवार चला पाने में असमर्थ हो रहे हैं। आज कोरोना काल में इस प्रकार के बढ़ती महंगाई पर परिवारिक खर्च बढ़ते जा रही है। केंद्र सरकार सभी सरकारी संस्थाओं को निजीकरण करते जा रही है। जिससे बेरोजगारी भी बढ़ते जा रही है।अगर केंद्र सरकार महंगाई पर लगाम नहीं लगाती है तो आने वाले समय में इससे बड़ा भी पैदल मार्च एवं जन आंदोलन किया जाएगा।
ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र वर्मा एवं राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर ने संयुक्त रूप से कहा की पिछले महीनों से लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी के द्वारा केंद्र सरकार को जगाने के लिए लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसमें ब्लॉक स्तरीय धरना प्रदर्शन, सांकेतिक चक्काजाम, जगह जगह पेट्रोल पंपों पर हस्ताक्षर अभियान और आज साइकिल रैली के रूप में विरोध प्रदर्शन किया गया। अगर मोदी सरकार अबभी नहीं जागी तो जन समर्थन लेकर आंदोलन किया जाएगा।
जिसमें प्रमुख रुप से मेहतर वर्मा जिला उपाध्यक्ष, उमाकांत चंद्राकर, रुपेंद्र शुक्ला जिलामहामंत्री, महेंद्र वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन,राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर, सुरेंद्र गायकवाड अध्यक्ष सरपंच संघ पाटन, आनंद बघेल, संतोषी तिवार प्रवक्ता ब्लॉक कांग्रेस,जिलेंद्र वर्मा,पवन पटेल, प्रेम प्रकाश पांडे ,नेमचंद निर्मलकर मीडिया प्रभारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन जनप्रतिनिधि, युवा कांग्रेस एनएसयूआई, बुथ प्रभारी एवं पाटन विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के कार्यकर्तागण उपस्थित होकर साईकिल रैली के द्वारा अपना विरोध प्रदर्शन किया गया है।

             

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *