संकुल समन्वयक ललित बिजौरा ने किया ग्राम-मगरघटा में मोहल्ला क्लास का अवलोकन ” ” मोहल्ला क्लास में आकर पढ़ने के लिए किया बच्चों को प्रेरित”

पाटन। संकुल स्रोत केंद्र परसदा (कुम्हारी ) के संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने आज ग्राम- मगरघटा के कलामंच में चल रहे मोहल्ला क्लास का अवलोकन किया । उन्होंने प्राथमिक कक्षा के बच्चों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेते हुए कोविड–19 गाइडलाइन का पालन करने – मास्क लगाने , सेनेटाइजर का उपयोग करने एवम सोशल डिस्टेंस का पालन करने तथा कोरोना काल में स्कूल बंद होने के कारण मोहल्ला क्लास में नियमित रूप से उपस्थित होकर पढ़ाई करने बच्चों को प्रेरित किया , बच्चों से सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न भी किये बच्चों ने संतोषप्रद जवाब दिए । उन्होंने स्कूल के तर्ज पर ही मोहल्ला क्लास संचालन करने की बात कही , प्रतिदिवस सेतु पाठ्यक्रम के अनुसार कक्षावार विषयवार बच्चों को सीखाने लर्निंग आउटकम पर विशेष फोकस करने प्रेरित किया । नवाचारी गतिविधियों के माध्यम से मोहल्ला क्लास को रोचक बनाने टिप्स दिए तथा सभी शिक्षकों को नियमित रूप से मोहल्ला क्लास में उपस्थित होकर जनप्रतिनिधियों , समुदाय , समाज प्रमुखों , शाला प्रबंधन समति के सदस्यों , पालकों से मिलकर बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति हेतु प्रयास करने आग्रह किया । अवलोकन के दौरान संस्था प्रमुख खेलावन सिंह कुर्रे एवम शिक्षा सारथी कुमारी लक्ष्मी यादव , पंच श्रीमती भारती यादव उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *