महंगाई के विरोध में भिलाई में कांग्रेसियों ने साइकिल रैली निकाली, एआईसीसी के सचिव चंदन यादव की अगुवाई में सैकड़ों ने किया विरोध प्रदर्शन

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी ने लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में आज साइकिल रैली निकाली। रैली का नेतृत्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी चंदन यादव और  छत्तीसगढ़ खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन के नेतृत्व में केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया गया। साइकिल रैली में प्रमुख रूप से चंदन यादव, गिरीश देवांगन, राजेंद्र साहू, देवेंद्र यादव,भजन सिंह निरंकारी, श्रीमती तुलसी साहू, धर्मेंद्र यादव ने साइकिल चलाकर महंगाई का विरोध किया।

रैली के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने बयान देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने सत्ता संभालने के बाद से लगातार महंगाई बढ़ाई है। मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी करने का कीर्तिमान बनाया है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ने से परिवहन खर्च बढ़ने के कारण हर सामग्री का दाम भी बढ़ रहा है। महंगाई से आम जनता महंगाई से त्रस्त हो चुकी है। लोगों का जीवन दूभर हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *