पाटन। विकास खण्ड पाटन के सबसे बड़े ग्राम बड़े ग्राम सेलूद में खनिज जाँच चौकी है। खनिज जांच चौकी से होकर पतोरा, चुनकटा, मुड़पार, सेलूद क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में हाईवा से गिट्टी का परिवहन किया जाता है।क्षेत्र में दर्जन भर से अधिक खदानें है ग्रामीणों को खदानों से होने वाली हैवी ब्लास्टिंग के कारण काफी परेशानी एवं बगैर रॉयल्टी पर्ची के गाड़ियों पर उचित कार्यवाही किये जाने की मांग को लेकर पाटन एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
जनपद सदस्य खिलेश मार्कण्डेय ने कहा कि जांच चौकी में खनिज विभाग की मिलीभगत से सभी गाड़ियों में रायल्टी पर्ची नहीं होती है और चौकी से पार भी हो जाती है। गाड़ी मालिक व खनिज जांच चौकी के कारण प्रतिमाह शासन को लाखों रुपए की राजस्व की हानि होती है। खदान श्याम शर्मा ,श्री मति हेमा सिंह, संजय यादव,छत्तीसगढ़ स्टोन इंडस्ट्रीज,कमल कुमार अग्रवाल, धीराजी देवी,नित्या देवांगन, संजय अग्रवाल, मित्तल मिनरल्स, राणाप्रेम कुमार,कामेश्वर प्रसाद रवानी, मिट्ठू लाल, सोना माइल्स मिनरल्स, राधे मिनरल्स, खदानों द्वारा हैवी ब्लास्टिंग किया जा रहा है। गांव के घरों में दरार आ गया है। गरीब आदमी ले दे के बड़ी मुश्किल से घर बनाता है।
