नगर पंचायत पाटन के वार्ड क्रमांक 4 स्थित गौठान को हटाने वार्डवासियों ने सौपा ज्ञापन

पाटन। नगर पंचायत पाटन के वार्ड 4 भाठापारा के मुख्य चौक में गोठान है। गोठान में जगह जगह गड्ढे है जिसमे पानी भरा रहता है , गोबर भी बिखरा रहता है। गोठान स्थल में मच्छर पनप रहा है , जिसके कारण मलेरिया एवं टाइफाइड जैसी गंभीर बीमारी की आशंका बनी रहती है। समय रहते गोठान का स्थान परिवर्तन करना अतिआवश्यक है , अन्यथा बीमारी गंभीर रूप ले सकती है।
इस बात को लेकर वार्ड पार्षद चंद्रकला सोनू यादव द्वारा नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है। साथ ही गोठान हटाने के बाद चौक सौन्दर्यीकरण की मांग की गयी है।
गोठान हटाने की मांग करने वालों में वार्ड पार्षद के साथ मुहल्ले के नागरिकगण सोनू यादव, संदीप कश्यप, नन्हा वर्मा, बाबा वर्मा, रोहित वर्मा, टीकाराम ठाकुर, डोमन यादव, पुष्पेंद्र साहू,शेखर सपहा, टिकू वर्मा, लाला चक्रधारी, चुमुक निर्मल, टीकाराम कश्यप, डी.एन.वर्मा,डॉ.ओमप्रकाश साहू, देवलाल वर्मा,दिनेश भट्ट, मनीष आडिल आदित्य वर्मा सहित अनेक वार्डवासी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *