जामगांव आर।ग्राम सुरपा(बेल्हारी) में केयर इंडिया और एचडीएफसी बैंक परिवर्तन द्वारा आयोजित समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम शास पूर्व माध्यमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लास,कस्टम हायरिंग सेंटर का लोकार्पण एवं शुभारंभ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि अशोक साहू उपाध्यक्ष जिप दुर्ग, अध्यक्षता राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर, विशेष अतिथि रुपेश शुक्ला जोन प्रभारी,कमलेश नेताम,रेखा साव सरपंच,रुद्र कुमार नारंग सेक्टर प्रभारी रहे।
हाईस्कूल में आफिस कार्य हेतु नारियल तोड़ कर शुभारंभ किया गया।कार्य पूर्ण होने के उपरांत मुख्यमंत्री के द्वारा विधिवत लोकार्पण किया जाएगा।
जिप उपाध्यक्ष अशोक साहू ने कहा की केयर इंडिया और एचडीएफसी बैंक परिवर्तन द्वारा इस कार्यक्रम के अंतर्गत अनेकों योजनाएं संचालित कर रहे हैं जिसका लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है और वह बहुत ही बड़ा सहयोग है जिससे व्यक्ति नीचे स्तर से ऊपर उठने का सहारा मिल रहा है और गांव विकास की ओर आगे बढ़ रहा है उन्होंने इस संस्था को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इस कार्यक्रम की प्रशंसा किया। केयर इंडिया और इंडिया एफसी बैंक परिवर्तन के फील्ड ऑफिसर कृषि विस्तार अधिकारी गौरीशंकर सर जी एवं पशुपालन अधिकारी प्रकाश सर जी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए जानकारी दिया कि पाटन विधानसभा क्षेत्र में पूरे 20 गांव में इस संस्था द्वारा कार्य योजना चल रहा है जिसमें मिनी पोल्ट्री फॉर्म, राइस मिल, स्मार्ट क्लास, एग्री क्लिनिक, ड्रिप इरिगेशन ,कस्टम हायरिंग सेंटर ,बीज वितरण,माइक्रो इंटरप्राइजेज के अंतर्गत तमाम योजनाएं संचालित है और इस साल भी अनेकों कार्य को समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम के तहत संचालित किया जाएगा। सीआरपी नरेंद्र कुमार ने कहां की इस वर्ष भी विद्यालय के लिए अनेकों कार्य योजनाएं संचालित कर रहे हैं जिससे बच्चों को बहुत सी सुविधाएं उपलब्ध होगा संपूर्ण कार्य योजना की जानकारी देकर कार्यक्रम का समापन किया।
इस अवसर रूपचंद देवांगन, बी आर साहू प्राचार्य, के एल साहू प्रधान पाठक,प्रमोद जैन,शंकर पटेल,नरेश ठाकुर, मोती राम,चंद्रहास मोरैया, डोमन देवांगन, डामिन,देवानंद देवांगन,सीआरपी महेश,शैलेन्द्र,घनश्याम,नरेंद्र कुमार सहित ग्रामीणजन एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
ग्रामीणों के समग्र विकास में गति प्रदान का कार्य कर रही है केयर इंडिया और एचडीएफसी बैंक-अशोक साहू
