रिपोर्टर:रोशन सिंह बम्भोले
उतई । 7 से 16 जुलाई के बीच वज़न त्यौहार का आयोजन पुरे प्रदेश में किया जाना है। इसी क्रम में ग्राम पाऊवारा मे भी वज़न त्यौहार का शुभारम्भ किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधि और ग्रामीण जन की उपस्थिति में सभी 0 से 5 वर्ष के 210 बच्चों का वजन किया गया एवं11 से 18 वर्ष की 50 किशोरी बालिकाओ की बीएमआई और हीमोग्लोबिन जांच किया जा रहा है। जनपद कृषि सभापति राकेश हिरवानी, संरपंच वामन साहु अन्य जनप्रतनिधि गण, ए एन एम, मितानिन, महिला पुलिस स्वयं सेवी , सेक्टर पर्यवेक्षक सभी वज़न त्यौहार मे शामिल हुए । समुह अध्यक्ष सीमा हिरवानी ने बच्चो के पालकों से कुपोषण के प्रति जागरूकता संबंधी चर्चा की। कृषि सभापति ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यों की बहुत सराहना की। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रत्येक बच्चे का वज़न और उचाई लेकर पालकों को बच्चो के पोषण स्तर को रिपोर्ट कार्ड में भरकर दे रही हैं जिससे पालकों को अपने बच्चे के पोषण की सही जानकारी उसी समय हो जाती है। पर्यवेक्षक सोनल सोनी ने बताया कि आयोजन के दौरान प्रत्येक ग्राम मे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ ए एन एम, मितानिन दीदी, महिला पुलिस स्वयं सेवी, नोडल अधिकारी सभी का भरपूर सहयोग मिल रहा हैं। वजन त्योहार मे शिक्षिका पुष्पा साहु महिला स्व सहायता समुह से तारा साहु,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी हिरवानी, धनेश्वरी साहु,लक्ष्मी भारती,सहायिका पुष्पा साहु ,पेमिन साहु, सहित पंचगण उपस्थित थे।
