कौही में उत्साह पूर्वक मनाया गया वजन त्यौहार…आंगनबाड़ी केंद्रों को आकर्षक रूप से सजाया गया था

वजन त्यौहार में शामिल हुई कौही सरपंच मनोरमा टिकरिहा एवं पर्यवेक्षक व नोडल अधिकारी

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य को कुपोषण मुक्त बनाने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुख्यमंत्री सुपोषण योजना अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मंगलवार 13जुलाई मंगलवार को कौही में वजन त्यौहार का आयोजन बड़े उत्साह के साथ कोरोना सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए गांव के 5आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया गया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत कौही सरपंच मनोरमा टिकरिहा,आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक चित्रलेखा साहू, नोडल अधिकारी के रूप में शिक्षक राजेन्द्र मारकण्डे एवं विधायक प्रतिनिधि हेमु सोनकर तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आशा तिवारी,सारदा ठाकुर, भुनेश्वरी देवांगन, संगीता सोनकर, परमेश्वरी साहू व कार्यकर्ता पुष्पा तिवारी,राही मारकण्डे,गौरी धनकर, सीता साहू,रमशीला सोनकर एवं बड़ी संख्या में महिला, किशोरी बालिका व बच्चे उपस्थित रहे।

वजन त्यौहार में आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1में 54बच्चों व 33किशोरी बालिकाओं, क्रमांक 2में 26बच्चों व 29किशोरी बालिकाओं, क्रमांक 3 में 45बच्चों व 28किशोरी बालिकाओं, क्रमांक 4में 34बच्चों व 20किशोरी बालिकाओं तथा क्रमांक 5 में 30बच्चों व 17 किशोरी बालिकाओं का वजन और ऊंचाई का माप लेकर पोषण का आंकलन किया गया।
इस दौरान सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को गुब्बारे व अन्य आकर्षक चार्ट, फूल और सजावटी वस्तुओं से सजाया गया था। जहां आकर बच्चे पुलकित हो रहें थे।तथा उपस्थित अतिथियों एवं महिलाओं ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के सराहनीय योगदान की प्रशंसा किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *