छुरा। गरियाबंद वन विभाग के अमले द्वारा आज छुरा वन परिक्षेत्र के ग्राम रावन भाठा में वनमण्डलाधिकारी मंयक अग्रवाल के दिशा निर्देश पर छुरा वन परिक्षेत्र अधिकारी सुयश धर दीवान के नेतृत्व में छुरा वन परिक्षेत्र के जवानों ने इतवारी राम ध्रुव के घर पर सर्च वारंट के तहत तलाशी अभियान चलाया जिसमें साल बीजा चिरान लकड़ी के चौरासी नग घनमीटर 0.789,कीमत राशि 76160 रुपये एंव गोवर्धन साहू रावन भाठा निवासी के घर तलाशी मे सागौन दस नग साल एक नग घनमीटर 0.119,कीमत राशि 20125 रुपये की लकड़ी जप्त किया गया।
छापामार कार्यवाही में डिप्टी रेंजर धनेश सिन्हा, डूमेश्वर साहू, रमेश साहू, सतीश सिन्हा, वन रक्षक मोहन यदु, चन्द्रभान वर्मा, छमेश्वर धुर्वा यादराम सिन्हा, चिंता राम निर्मलकर, देवराम साहू, कन्हैया यादव सहित कर्मचारियों का योगदान सराहनीय रहा।
पूर्व में छुरा नगर के फर्नीचर मार्ट मे छापेमारी की गयी थी लेकिन आज तक वन विभाग ने सात लाख रुपये का मटेरियल जप्त करने के बाद क्या कार्यवाही किया जिसका अता-पता नहीं है।
रेंजर सुयश धर दीवान ने कहा कि जल्द ही कार्यवाही की जाएगी वन विभाग का नियम कानून सब के लिये बराबर है। अवैधानिक रुप से ईमारती लकड़ी इक्कठे कर कर रखे हुए लोगों के विरुद्ध जुर्माना लगाया जा सकता है।
जुर्माना की राशि अभी निर्धारित नहीं किया गया है।
