रवेन्द्र दीक्षित छुरा से,,,
..छुरा…..गरियाबंद जिले के छुरा विकास खण्ड के दूरस्थ ग्राम नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम घोट पानी मे आज आपसी रंजिश के चलते एक पैसठ वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर के पैंतीस वर्षीय युवक माधव राम गोंड बुजुर्ग के सर कलम कर अपने हाथ में कटा सिर और कंधे पर टंगिया लेकर छुरा थाना की ओर चल पड़ा गांव गांव में लोग लहूलुहान कटे सिर को देखने और मोबाइल से विडियो बनाने के लिए लोगों हुजूम जमा होने लगा मोबाइल वाह्टशाप में विडीयो वायरल होने के बाद छुरा थाना प्रभारी हरकत में आया और पुलिस जवानों को सभी रास्तों पर रवाना किया गया ग्राम सेम्हरा के पास सिरफिरा युवक को पुलिस जवान ने पकड कर थाना छुरा लाया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।शाम होने के कारण ग्राम घोट पानी नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण पुलिस गांव घटना स्थल पर दूसरे दिन मंगलवार को रवाना हो सकती है। छुरा पुलिस अभी घटना के संबध में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।
हत्यारे माधव गोंड ने बताया कि उनका पालतू सूऊर मृतक करण सिंह कुंजाम के घर बाडी में जाकर हमेशा सब्जी भाजी को नुकसान पहुचा ता था जिसके चलते मृतक करण सिंह कुंजाम हत्यारे माधव गोंड से लडाई झगड़ा करता था। माधव गोंड ने रोज रोज के लडाई झगड़े से परेशान होकर गुस्से में आकर टंगिया से वार करके करण सिंह कुंजाम को हमेशा के लिए हत्या करके सुला दिया।
