पाटन। विकासखण्ड पाटन के ग्राम देवादा में रथयात्रा के अवसर पर साहू सदन में स्थानीय साहू समाज द्वारा भक्त माता कर्मा एवं भगवान कृष्ण की मूर्ति स्थापना की गई।
मूर्ति स्थापना से पहले समाज के महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। जिसके बाद पंडित सतीश शर्मा द्वारा विधि विधान के साथ मूर्ति स्थापना की गई।
तहसील साहू संघ पाटन अध्यक्ष अश्वनी साहू ने रथयात्रा की बधाई देते हुुुए कहा कि कोरोना काल मे भी समाज के पदाधिकारियो द्वारा विभिन्न सामाजिक और रचनात्मक काम करते आ रहे है। जीवन मे यात्रा तो करना चाहिए लेकिन उस यात्रा का एक निश्चित उद्देश्य होना चाहिए।
मौके पर प्रमुख रूप से खेमलाल साहू,दिनेश साहू,जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, जिला पंचायत सदस्य मोनु साहू, सरपंच उर्वशी वर्मा,शंकर वर्मा,गंगादीन साहू,चंद्रिका साहू, हरिशंकर साहू, किशन हिरवानी, दयानंद साहू,सोहन साहू,बलराम साहू,रूपेश्वरी साहू,कौशल वर्मा,सुनीता साहू,ब्रिज बाई साहू,ताकेश्वरी साहू, सूर्या साहू, सागर साहू,गोकुल साहू,खम्हन साहू, राकेश साहू, रूखमणी साहू, रामकुमार साहू, बलदाऊ साहू,कमलेश साहू, केवल साहू, रेवा राम साहू, किशन साहू ,जागेश्वर साहू, हरि साहू, पूर्णिमा साहू, सहित अन्य उपस्थित थे।
