छुरा……प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार छुरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व युवा कांग्रेस के द्वारा पेट्रोल डीजल और गैस की बढती हुई कीमत को लेकर छुरा नगर पेट्रोल पंम्प के पास जाकर थाली पिट कर केंद के बीजेपी सरकार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सचिव हरीश यादव ने कहा कि देश में बढ़ती हुई महंगाई पेट्रोल डीज़ल गैस के कीमतों से आम जनता त्रस्त और केंद्र की बीजेपी सरकार अपने पीठ थपथपाने मे मस्त है ।महंगाई से आम जनता परेशान है ।
चुनाव के पहले यही मोदी सरकार छाती पीट पीट कर महंगाई की दुहाई देकर सत्ता में बैठी। और आज बढ़ती महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है जिस पर केंद्र में बैठी मोदी सरकार चुप्पी साधे हुई है ।
इस कर्यक्रम में मुख्य रूप से हरीश यादव सचिव ब्लॉक कांग्रेस सलीम मेमन एल्डरमैन आकाश दीक्षित सह सचिव प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी, एल्डरमैन लोकेश्वर वर्मा व संदीप सोनी , शशांक चौबे जिला अध्यक्ष इंटक कांग्रेस , संजीव यदु जिला संयोजक सोशल मीडिया, शैलेंद्र दीक्षित, रितेश दिक्षित , हेमन्त यादव एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
