- दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का निधन हो गया है. काफी समय से सांस लेने में दिक्कत की वजह से वह अस्पताल में बार-बार एडमिट हो रहे थे
नई दिल्ली: बॉलीवुड से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है. दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है. सांस लेने में दिक्कत की वजह से उन्हें बार-बार अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा था. 30 जून को दिलीप कुमार को हिंदुजा अस्तपाल के आईसीयू में एडमिट किया गया था।
