गणेश मूर्ति को लेकर छ ग मूर्तिकार संघ मिले मुख्यमंत्री से, शीघ्र होगी गाइड लाइन जारी, जानिए कितने फीट की मूर्ति बनेगी गणेश की

रिपोर्ट:-अशोक अग्रवाल

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से छ ग मूर्तिकार एव चित्रकार संघ ने गणेश मूर्ति निर्माण हेतु जल्द गाइड लाइन जारी करने व सेनेटराइज कार्य मे हो रही बाधाये ,कलाकारों की अन्य समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौपा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गाइड लाइन जारी के संबंध में समितियों द्वारा पंडाल में विराजमान गणेश जी की प्रतिमा 4 फिट व घर मे विराजित गणेश जी की प्रतिमा 2 फिट रखने की बात कही, तथा सभी कलेक्टरो को गाइड लाइन जारी करने को आदेशित किया।

उसके उपरान्त पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह व छ. ग. मूर्तिकार चित्रकार संघ के संरक्षक से मुलाक़ात कर कलाकारो की समस्या से अवगत कराया तथा सही मार्गदर्शन देने की अपील की,श्री सिंह द्वारा बातो को सुनने समझने के बाद कहा कि मैं आप लोगो कि दुख , तकलीफ समस्याओ को गहराई से समझ रहा हु,एवं जल्द वर्तमान मुख्यमंत्री से व समस्त कलेक्टरों को गाइड लाइन जारी करवाने की बात कही। हो रहे भारी बारिश में भीगते हुए प्रदेश वरिष्ठ पादधिकारी गोवेन्द्र सिंह (गौरव बाबा), परम यादव, प्रदेश अध्यक्ष देवानंद साहू,ऑल इंडिया फेडरेशन के सदस्य प्रवीण वासनिक, प्रदेश सचिव विपिन भगत ने सभी समस्त कलाकार की ओर से अगुवाई की। उक्त जानकारी राजनांदगांव जिला अध्यक्ष देवा रंगारी द्वारा जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *