पाटन। छत्तीसगढ़ शासन निर्देशानुसार वन होम वन ट्री अभियान के तहत ग्राम पंचायत सेलूद के चारागाह में आज पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य पाटन खिलेश मारकंडे ,ग्राम सेलूद सरपंच श्रीमती खेमिन साहू, उपसरपंच चंचल यादव ,पंच गोविंद साहू, पंच किरण सोनवानी, पंच सुभाष बंछोर रोजगार सहायक रेणुका कुर्रे, कंप्यूटर ऑपरेटर संदीप वर्मा एवं समूह की महिलाएं उपस्थित थे।
वन होम वन ट्री अभियान के तहत सेलूद के गौठान में हुआ पौधरोपन
