जामगांव आर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निर्मल कोसरे जी के निर्देशानुसार कोविड-19 के निर्देशो का पालन करते हुए, केंद्र में बैठी निरंकुश मोदी सरकार के द्वारा निरन्तर, बेतहाशा महंगाई बढ़ाई जा रही है जिसमें पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल, व सभी प्रकार के समाज मे रहने वाले हर व्यक्ति के दैनिक जीवन से जुड़े हुए वस्तुओं में अनावश्यक कर टैक्स लगाकर, व देश की भोली भाली जनता से पैसा वसूल किया जा रहा है, साथ ही केंद्र सरकार द्वारा लगातार बढ़ाई जा रही महंगाई के विरोध में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के संयुक्त नेतृत्व में जामगांव स्थित एचपी पेट्रोल पंप में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, साथ ही HP पेट्रोल टंकी से जामगांव आर बस स्टैंड में धरना प्रदर्शन किया गया व बढ़ती हुई महंगाई को लेकर मोदी की सरकार के मुर्दाबाद के नारों से धरना प्रदर्शन किया गया l
जामगांव आर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि- आज से ठीक 7 साल पहले मोदी जी, और BJP के द्वारा सबका साथ, सबका विकास का नारा खूब लगाया जाता है, लेकिन हकीकत में भाजपा केवल कुछ पूंजीपतियों का साथ और उनके विश्वास पर ही काम करती है।’ आम लोगो, जनसामान्य की तकलीफों को कम करने के बजाय वह उनमें और बढ़ोत्तरी करने की साजिश करती रहती है। कृषि अर्थव्यस्था को बर्बाद करने के बाद अब वह घरेलू अर्थव्यवस्था को भी चौपट करने में लग गई है।, हम केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से यह मांग करते हैं कि तत्काल डीजल पेट्रोल पर लगने वाले टैक्स को कम करें l
जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष उमाकान्त चन्द्रकार ने कहा कि- जब से केंद्र में भाजपा सत्ता में आई है, तब से मंहगाई विकराल रूप धारण करती चली गई है। चारों तरफ इसके प्रसार से आम आदमी की तो कमर ही टूट गई है। मंहगाई के जरिए भाजपा हर क्षेत्र में अभाव की स्थिति पैदा करने में लगी है, ताकि लोग भूख, कुपोषण और बीमारी की वजह से काल कवलित होते रहे उसका फार्मूला गरीबी हटाने के लिए नही बल्कि गरीब को ही तबाह करने का है। हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि वह पेट्रोल डीजल पर लगने वाले टैक्स को तत्काल घटाए l
जिला कांग्रेस महामंत्री रूपेंद्र शुक्ला ने कहा कि- आज वर्तमान समय मे पेट्रोल-डीजल की दैनिक आवश्यकता है इसके मंहगे होने से ही हमारे दैनिक उपभोग की वस्तुएं भी स्वतः मंहगी हो जाती हैं, आज पेट्रोल दो महीने में 10 प्रतिशत से ज्यादा मंहगा हुआ है, तो डीजल के दाम भी दिन-दूनी रात-चैगुनी की कहावत के अनुसार बढ़ रहे हैं, कृषि और परिवहन के दामों में भारी वृद्धि से ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है, किसान सिंचाई, खाद-बीज, कीट नाशक, कृषियंत्र व जुताई के बढ़े दामों से हुई परेशानी बता भी नहीं पाया कि उस पर बिजली की बढ़ी दरें थोप दी गईं है।
कांग्रेस नेता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने बढ़ती हुई इस अघोषित महंगाई को लेकर कहा कि- डीजल की दर पिछले छह महीने में 30-40 फीसद तक बढ़ गया है, इसकी तुलना में माल ढुलाई की दरों में 25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। माल भाड़ा बढ़ने से सब्जी-फल व अन्य सभी जरूरी वस्तुओं के दाम भी बढ़ गए हैं। पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों से परिवहन सेवाएं टेम्पों, बस, रेल, के भाड़े में भारी उछाल आया है। कहा कि रसोई गैस के दामों में भी भारी वृद्धि कर दी गई है, सब्सिडी वाला गैस सिलेण्डर 25 रुपए तक महंगा हो गया है, जबकि कॉमर्शियल सिलेण्डर 84 रुपए तक महंगा हो गया है। हम केंद्र सरकार के द्वारा बढ़ाई गई महंगाई का उनके गलत आर्थिक नीतियों का हम विरोध करते हैं l
ब्लॉक कांग्रेस जामगांव आर द्वारा चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान, केंद्र के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, उमाकांत चंद्राकर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण, रूपेंद्र शुक्ला महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण, अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, वरिष्ठ कांग्रेस नेता चेतन चंद्राकर, कमलेश वर्मा उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर, कांग्रेस नेता रमन टिकरिहा सभापति जनपद पंचायत पाटन, रूपचंद साहू सभापति जनपद पंचायत पाटन, कमलेश नेताम कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस जामगांव आर, अमित अग्रवाल सचिव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर, राजेश सिहं ठाकुर सचिव ब्लॉक कांग्रेस जामगांव आर, ईश्वर लाल चन्द्राकर सचिव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, कांग्रेस नेता भानु प्रताप वर्मा, कांग्रेस नेता भेष आठे सेक्टर प्रभारी, किशोर चन्द्राकर सेक्टर प्रभारी, तेजराम सिन्हा सेक्टर प्रभारी, चतुर साहू सेक्टर प्रभारी, यादव राम सेन सेक्टर प्रभारी, फणीन्द्र चंद्राकर, रोम लाल साहू, हेमंत कुमार साहू, जीवधन ठाकुर, मुकेश वर्मा, मंजू भारती, कुंदन सिन्हा जोन अध्यक्ष, चन्द्रभान साहू, ननकी यादव, पवन डहरे, धनेश सिन्हा, नाथू राम बारले, प्रेम लाल साहू, लुकेश्वर सिन्हा, यशवंत कुमार, शिव साहू, कपूर साहू,धनेश सिन्हा, रेवा साहू, दिनेश चंद्राकर मीडिया प्रभारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर, एनएसयू सलाहकार बाबा चंद्राकर, आयुष टिकरिया अध्यक्ष एनएसयूआई पाटन विधानसभा, प्रेम प्रकाश पांडे अध्यक्ष एनएसयूआई जामगांव आर, नवल किशोर साहू, रणजीत कुमार, पोषण साहू, डेविड चन्द्राकर, वीरेंद्र रात्रे, प्रीतम साहू, साहिल कुमार, संतोष देवांगन, डोमल लाल, राजा चंद्राकर, दुष्यंत साहू, प्रेम लाल साहू, मुकेश वर्मा, तामेश्वर ठाकुर, हरीश साहू, लोकेश साहू, धनेश्वर साहू, ऋषभ चंद्राकर, अमित विश्वकर्मा भारत साहू, राजा साहू, तुषार चंद्राकर, गोलू चंद्राकर, राहुल बारले, सहित स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता युवा कांग्रेस के साथी गण एनएसयूआई के पदाधिकारी गण सभी कांग्रेस कार्यकर्ता गण प्रमुख रूप से सांकेतिक रूप से धरना प्रदर्शन कार्यक्रम एवं हस्ताक्षर अभियान में उपस्थित रहे l
