पाटन। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमिटी दुर्ग के निर्देशानुसार बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में आज दिनांक 6 जुलाई दिन मंगलवार को पाटन के शिवानी फ्यूल्स के सामने हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
ब्लॉक कांग्रेस कमिटी पाटन के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने कहा मोदी सरकार के गलत नीतियों के कारण पेट्रोलियम पदार्थ सहित खाद्य सामग्री सभी चीजों की भाव आसमान छू रही है।
मौके पर प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप ,ब्लॉक कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष महेंद्र वर्मा,राकेश ठाकुर ,देवेंद्र चंद्रवंशी,तरुण बिजोर ,पार्षदगण लीलाधर वर्मा,आभाष दुबे,मनीष देवांगन,डोमन भारतीय,अशोक ठाकुर,कैलाश देवांगन,केदार कश्यप,धर्मेंद्र साहू,सरपंच संघ अध्यक्ष सुरेंद्र गायकवाड़ प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
