✍? संवाददाता विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
अखिल भारतीय एवं छतीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के द्वारा जारी निर्देशानुसार पेट्रोल/डीजल, गैस सिलेंडर, खाद्य तेल, दाल, यहां घरेलू सामानों सहित आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भारी वृद्धि के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमलीपदर के नेतृत्व में ब्लॉक स्तर पर 6 जुलाई 2021 को 12 बजे (पेट्रोल पंप अमलीपदर) में आंदोलन एवं हस्ताक्षर अभियान किया गया इस आंदोलन के तहत थाली एवं अन्य बर्तनों को पीट- पीटकर विरोध प्रदर्शन किया गया, पेट्रोल पंपों में आम जनता से हस्ताक्षर किया। आंदोलन के पश्चात् अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
जिसमें प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ललिता यादव जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सेवन पुजारी, जिला संयुक्त महामंत्री अनुराग वाघे ,कोषाध्यक्ष गोवर्धन ताम्रकार, अमरजीत यादव, पंकज यादव, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज मांझी ,आशुतोष सिंह राजपूत( चिराग) ,जीवन यादव, लखन यादव ,गोविंद प्रधान ,किशोर नागेश और अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे
