वन होम वन ट्री महाअभियान के अंतर्गत रानितराई स्कूल में लगे पौधे,,

गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला प्रशासन दुर्ग छत्तीसगढ़ के निर्देशन में वन होम वन ट्री महाअभियान के तहत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीतराई में आज शाला परिवार के सदस्यों द्वारा वृहद वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर शाला के प्राचार्य ललित ठाकुर द्वारा वाटल पम्प के पांच पौधे लगाए गए। शाला के लेखापाल भूधर सिंह ठाकुर द्वारा कटहल के पौधे लगाए गए। साथ ही शाला परिवार के सदस्यों द्वारा आम, करंजा, नीम, गुलमोहर, जामून, शीशम, नींबू, मूंनगा आदि कुल मिलाकर 66 पौधारोपण कर प्रकृति को सहेजने का प्रयास किया गया। इस महाअभियान द्वारा जीवन में हरियाली लाने हेतु एक पौधा जरूर लगाने में शाला परिवार की ओर से राकेश सिंह ठाकुर, श्रीमती विन्वा साहू, श्रीमती संध्या वर्मा, श्रीमती लीना बंछोर, श्रीमती संगीता चन्द्राकर,डाॅ.श्रीमती निरजा सचदेव, कु‌. पूजा ठाकुर, श्रीमती ज्ञाता मेश्राम, ज्ञानेश्वर श्रीवास,निरपाल वर्मा,श्याम लाल चक्रधारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *