पाटन—आज प्राथमिक एवं माद्यमिक शाला सोरम में वृक्षोरोपन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच श्रीमती मोहिनी नायक व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठिका श्रीमती सावित्री चौधरी के मार्ग दर्शन में कार्यक्रम को संपादित किया गया सरपंच के द्वारा पेड़ो की उपयोगिता एवम लाभो के बारे में बताया गया साथ ही एक घर एक पेड़ का नारा दिया गया पेड़ो की सुरक्षा पर भी अपने विचार रखे समुदाय के गणमान्य नागरिक, समूह के सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रसोइया ,सफाई कर्मचारियों के सहयोग से कार्य सम्पूर्ण हुआ शिक्षक देव कुमार यादव, जैकी सिंह वर्मा ,दीनदयाल साहू,मनीषा योना,जितेश्वरी ठाकुर का योगदान रहा।
सोरम स्कूल में रोपे गए पौधे,,,
