पाटन। पाटन ब्लॉक अध्यक्ष राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक लोचन यादव के जन्म दिन पर आज ग्राम मुड़पार में पौधरोपन कर जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर लोचन यादव द्वारा सभी लोगों से अपील किया कि अपने और अपने परिजनों के जन्मदिन या अन्य अवसरों पर एक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में भागीदार जरूर बने। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल द्वारा धरती पर हरियाली बिखरने के लिये वन होम वन ट्री महाअभियान चलाया जा रहा है।
मौके पर पूर्व जिला पंचायत सभापति राकेश ठाकुर, सरपंच किशन भारती मिथलेश यादव,विजय यादव ,टीकाराम,श्यामा चरण मनहर,जितेन्द्र यादव,शञुहन यादव,रवि यादव ,मनीष ठाकुर,नारायण साहू,श्रवण ठाकुर,झागेन्द गायकवाड़,ईशवर रिगरी सहित अन्य उपस्थित थे।
