पाटन। छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल द्वारा पशुपालको द्वारा गौठान में विक्रय किए गये गोबर की राशि आज उनके खातो में भेजा गया । गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गोबर खरीदी की राशि का भुगतान खाते में ट्रांसफर किया गया जिससे पशुपालकों में ख़ुशी की लहर है यह भुगतान अभी कृषि कार्यो के लिए योगदान साबित होगा । गोधन न्याय योजना के भुगतान के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मूख्यमंत्री भुपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सुराजी ग्राम योजना व गोधन न्याय योजना के माध्यम से पशुपालकों,किसानों के जीवन में जिस बदलाव की उम्मीद की गयी थी वो इस योजना से पूरा होते दिखाई दे रहा है। यह सभी योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए संजीवनी साबित हो रही है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने जो स्वावलंबी गाँव का सपना देखा था वह आज छत्तीसगढ़ में साकार हो रहा है । छत्तीसगढ़ के सभी गांव स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ रहा। गौठान का सीधा संबंध किसानों और पशुपालको से है । यह व्यवस्था जितनी अच्छी होगी खेती भी उतनी ही अच्छी होगी। भुपेश बघेल किसानों से अपील किये है कि अपने खेतों में वर्मी और सुपर कंपोस्ट का प्रयोग करे जिससे भूमि की उर्वरता निरंतर बनी रहे । और खाद्यान्न भी रासायनिक होने से बच सके।
पशुपालको को मिला गोबर का मुल्य,गोधन न्याय योजना की राशि मिलने से पशुपालक हुए खुश
