सरकार नें बेरोजगारों से किया वादा अब तक नहीं हुआ पुरा, युवाओं को अब भी भत्ते का इंतजार- युमेन्द्र कश्यप

✍? संवाददाता विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

युवा संघर्ष मोर्चा गरियाबंद जिलाध्यक्ष युमेन्द्र कश्यप नें कहा कि- छत्तीसगढ़ सरकार नें विधानसभा चुनाव के दौरान शिक्षित युवाओं को हर महीनें 25 सौ रुपये बेरोजगारी भत्ता देनें का वादा किया था, जो अब तक पुरा नहीं हो सका। बेरोजगार युवाओं को इसका बेसब्री से इंतजार है। गरियाबंद जिले में हर साल दसवीं, बारहवीं, स्नातक, स्नातकोत्तर समेत उच्च शिक्षा की हाथों में डिग्री होनें के बाद भी युवाओं का शासकीय नौकरी करनें का सपना साकार नहीं हो रहा है। उन्हें बेरोजगारी का दंश झेलना पड़ रहा है। प्राइवेट सेक्टरों से भी उन्हें राहत नहीं मिल रही है। 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नें शिक्षित युवाओं को सामुदायिक विकास और समाजसेवी गतिविधियों में भाग लेने पर हर महीनें न्यूनतम 25 सौ रुपये देनें की घोषणा की थी। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने लगभग ढाई वर्ष हो चुकी है, लेकिन इस संबंध में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। बढ़ी मायूसी श्री कश्यप नें आगे कहा कि युवा अब भी उम्मीद कर रहें है कि प्रदेश सरकार बेरोजगारी भत्ते के संबंध में ठोस पहल करेगी। रोजगार कार्यालय में युवा बेरोजगारी भत्ता के संबंध में जानकारी लेनें पहुंच रहे हैं, लेकिन संतोषप्रद जवाब नहीं मिलनें पर मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। हाथ में डिग्री होनें के बावजुद बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है। युवाओं को हर महीनें बेरोजगारी भत्ता मिल जाता है, तो जरुरतों को पुरा करनें में आसानीं हो जाएगी, पैसों के लिए परिवार पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। शासन को अपना वादा जल्द पुरा करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *