✍? संवाददाता विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
मैनपुर- तहसील मुख्यालय मैनपुर से 22 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राज्य मार्ग 130c पर बसा ग्राम तौरेंगा में आजादी से पहले अंग्रेजी शासन समकालीन में बना पीडब्ल्यूडी का विश्राम गृह आज खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। गांव के बीचो बीच बने विश्राम गृह पूरी तरह जीर्ण शीर्ण अवस्था में है। भवन के बांस बल्ली टूट चुकी है, भवन के अंदर मवेशियों का डेरा बना रहता है। गांव के बीचो-बीच होने के कारण भवन के आसपास छोटे-छोटे बच्चे खेलते रहते हैं। जिनके ऊपर बड़े हादसे का खतरा भी मंडरा रहा है। पीडब्ल्यूडी विभाग की देखरेख व रखरखाव की कमी के चलते आज अंग्रेजी हुकूमत कालीन विश्राम गृह है पूर्ण रूप से बदहाल अवस्था में है।
जर्जर विश्राम गृह के जगह नए भवन का निर्माण करायी जाए- युमेन्द्र कश्यप
इस संबंध में युवा संघर्ष मोर्चा गरियाबंद जिलाध्यक्ष युमेन्द्र कश्यप ने जर्जर पड़े अंग्रेजी हुकूमत ने बना विश्राम गृह को पूर्ण कराने की मांग करते हुए कहा कि- यदि इस पुराने जर्जर भवन की जगह शासन प्रशासन द्वारा नया भवन का निर्माण किया जाए, तो उदंती अभ्यारण में आने वाले सैलानियों एवं पर्यटकों के लिए ठहरने का उचित स्थान बन सकता है। लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग इस और किसी भी प्रकार का ध्यान नहीं देना यह समझ से परे लगता है।
