रिपोर्ट:-अशोक अग्रवाल
भिलाई। फील परमार्थम फाउंडेशन सेक्टर-3 भिलाई में दुर्ग जिले के सांसद माननीय विजय बघेल जी द्वारा बादाम का वृक्ष रोपा गया ताकि बुजुर्गों को बादाम का आनंद भविष्य में मिले। संस्था में बेसहारा बुजुर्ग और मानसिक रूप से विक्षिप्त लोग रहते है जो पहले सड़को पर रहने को मजबूर थे। सांसद मोहोदय को बुजुर्गों द्वारा वृक्ष भेट किया गया और सांसद जी द्वारा वृक्षो को रोपा गया। सांसद जी ने सभी बुजुर्गों से मुलाकात किये और उनसे हाल चाल जाना और संस्था के युवा सदस्यों की सराहना की जो इस नेक कार्य मे लगे हुए है। सदस्य: अमित राज, जोबनजीत, प्रवीण, आयुष मिश्रा, आकश ठाकुर, निधि चंद्राकर, राधे, लक्ष्मी, नीरज आदि शामिल थे।
