रानितराई में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया

पाटन। शासकीय स्कूल रानितराई में आज शाला प्रवेश उत्सव एवं पुस्तक वितरण का कार्यक्रम रखा गया। जिसमे मिडिल स्कूल के विद्यार्थियों को शासन द्वारा प्रदत निशुल्क पुस्तक का वितरण किया गया। सर्वप्रथम सभी बच्चों को प्रवेश उत्सव के तहत तिलक लगाकर एवं चॉकलेट खिलाकर पुस्तक वितरण किया गया। पुस्तक वितरण में उपस्थित सरपंच निर्मल जैन ने कहां की आज की कोरोना महामारी को देखते हुए बच्चों को पुस्तक के सहारे, एवं ऑनलाइन क्लास के माध्यम से अपनी पढ़ाई जारी रखने कहा, एवं कोई भी समस्या आने पर अपने शिक्षकों से मिलकर या मोबाइल के माध्यम से अपनी तकलीफ दूर करने कहा, पढ़ाई निरंतर जारी रखें और आज के इस प्रवेश उत्सव पर बहुत-बहुत बधाई दिया । हेड मास्टर पी आर साहू ने बच्चों को ऑनलाइन क्लास एवं पुस्तकों के बारे में जानकारी दी एवं सभी बच्चों को लगन, और मेहनत से पढ़ाई करने कहा। इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष तुलसीराम चक्रधारी, श्री ठाकुर सर उपस्थित थे।अंत में आभार प्रदर्शन श्री बघेल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *