डॉक्टर इंसान के रूप में भगवान के समान होता है जो एक नई जिंदगी प्रदान करता है-रमन टिकरिहा

पाटन। आज 1 जुलाई डॉक्टर्स डे पर शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानीतराई मैं जाकर डॉ श्रीमती सुषमा मिश्रा को पौधा भेटकर डॉक्टर्स दिवस की बधाई दी गई। जिसमें जनपद पंचायत पाटन के सभापति रमन टिकरिया ने कहा कि. जिंदगी में डॉक्टर कितना महत्व रखते हैं . डॉक्टर इंसान के रूप में भगवान के समान होता है जो एक नई जिंदगी प्रदान करता है. भारत में प्राचीन काल से ही वैद्य परंपरा रही है, जिनमें धनवन्तरि, चरक, सुश्रुत, जीवक आदि रहे हैं. धनवन्तरि को भगवान के रूप में पूजन किया जाता है. भारत में 1 जुलाई को डॉ. विधानचंद्र राय के जन्मदिन के रूप में डॉक्टर्स डे मनाया जाता है. । रानीतराई सरपंच निर्मल जैन ने कहा कि. देश के महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ. विधानचंद्र राय को सम्मान देने के लिए यह दिन मनाया जाता है. और आज उनका जन्‍मदिवस और पुण्यतिथि दोनों ही 1 ही जुलाई को होती है. इस दिन डॉक्टरों के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है. साथ ही जीवन में डॉक्टरों के योगदान को सराहा जाता है…….ईश्वर सबके जीवन की रक्षा खुद से नहीं कर पाते है इसलिये धरती पर अपने रूप में डाक्टर को भेज दिये हैं। अंत में डॉ श्रीमती सुषमा मिश्रा जी ने बहुत ही आभार माना और कहा कि आप लोगों का जो प्यार और यह सम्मान हमको बहुत ही संबल प्रदान करता है आप लोगों के हम बहुत बहुत आभारी हैं इस सम्मान को पाने के लिए। इस अवसर पर अस्पताल के स्टाफ श्री आर के सार्वा, रामेश्वर बंजारे , रेवाराम वर्मा, नीलमणि डहरे, चूड़ामणि साहू, राजेश सिन्हा नर्स श्रीमती रेणूलता यादव, ललित साहू, शत्रुघ्न मारकंडे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *