कौही में रोका छेका अभियान की शुरुवात एवं निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया

पाटन। विकासखण्ड पाटन के ग्राम पंचायत कौही में फसलों एवमं गोधन की सुरक्षा हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आह्वान पर रोका छेका अभियान का शुरुआत किया गया जिसमें निशुल्क पशु चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया गोपाल श्री कृष्ण एवं कृषि के देवता बलराम जी तथा गौ माता की पूजा कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी तदुपरांत गोधन को विभिन्न बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण किया गया एवं नर बकरा अभियान के तहत बकरा बकरियों के नस्ल सुधार हेतु चेक वितरण सोमेश्वर ठाकुर,संतराम ठाकुर डीघारी ,कोमल ठाकुर को किया गया।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत पाटन सभापति रमन टिकरिहा, कौही सरपंच श्रीमती मनोरमा टिकरिहा , उपसरपंच धनेश्वर देवांगन , गौठान समीति अध्यक्ष हेमू सोनकर, सोमेश्वर ठाकुर , डोमन विनायक , मुलचंद साहू ,कोमल ठाकुर, हरि नारायण साहू, महेश्वर टिकरिहा, डॉ. एल एन मालेकर सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी पशु औषधालय रानीतराई, एम एन मिहि लाल निर्मलकर , पशुधन मित्र हलदर ठाकुर , यादव, मुकेश यादव, आत्मा यादव,लव यादव, राजकुमार यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *