बेमेतरा – मे पदस्थ अपर कलेक्टर श्री संजय कुमार दीवान के आज सेवा निवृत्त (अधिवार्षिकी पूर्ण) होने पर संयुक्त जिला कार्यालय परिवार द्वारा उन्हे भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री भोसकर विलास संदीपान ने शाल श्रीफल भेंट कर श्री दीवान के स्वस्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की। उन्होने कहा कि सेवानिवृत्ति के पश्चात अब अपने परिवार एवं समाज को भरपूर समय देंगे। श्री दीवान ने अपने 37 वर्ष की शासकीय सेवा के दौरान विभिन्न पदों पर कार्य किया। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने कहा कि जिले मे कानून व्यवस्था या कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम प्रवासी मजदूरों की घर वापसी जैसे कार्यों मे अपर कलेक्टर श्री दीवान का भरपूर सहयोग मिला। उनके साथ रायपुर मे भी कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ मैं उनके स्वस्थ्य जीवन की कामना करता हूं। अपर कलेक्टर श्री दीवान ने अपने सेवा काल के दौरान खट्टे मीठे अनुभव को साझा किया, उन्होने बताया कि 06 मार्च 1984 मे गुना जिले से अपनी नौकरी की शुरुआत की थी। अविभाजित मध्यप्रदेश के दौरान 16 वर्ष एवं छत्तीसगढ़ राज्य गठन के उपरांत 20 वर्ष 07 माह तक अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन किया। बेमेतरा जिले मे लगभग साढ़े 17 माह कार्य किया। इस दौरान आम नागरिकों एवं शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ, जो मेरे जीवन की पूंजी है।

  जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव एवं एएसपी श्री विमल कुमार बैस, कोषालय अधिकारी राघवेन्द्र कुमार धु्रव, खाद्य अधिकारी राजेश कुमार जायसवाल ने भी अपने विचार साझा किये। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति सिंह ने किया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेमेतरा/नवागढ़ श्री दुर्गेश कुमार वर्मा, बेरला-श्री संदीप ठाकुर, साजा श्रीमती रश्मि ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर धनराज मरकाम, कुमारी रेणुका रात्रे, हीरा गवर्ना, सीएमएचओ डाॅ. सतीश कुमार शर्मा, सहायक संचालक उद्यान हितेन्द्र मेश्राम, तहसीलदार बेमेतरा आशुतोष गुप्ता, नायब तहसीलदार राजकुमार मरावी, रोशन साहू, चन्द्रशेखर चन्द्राकर, रविन्द्र कुर्रे, प्र. तहसीलदार साजा श्री तार सिंह खरे, सहित संयुक्त जिला कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *