पुरैना के वार्ड क्रमांक 39 में सीसी रोड निर्माण कार्य प्रारंभ

रिपोर्टर- रोशन सिंह बम्भोले

उतई ।नगर निगम रिसाली अंतर्गत पुरैना में वार्ड क्रमांक 39 ,40 को जोड़ने वाली मुख्य सड़क का सीसी रोड का कार्य का शुभारंभ किया गया। विदित हो कि कई वर्षों से जर्जर सड़क को सीमेंटीकरण कार्य किए जाने से वार्डवासियों में खुशियां भर आईं है।इस मार्ग में बारिश के दिनों में चलना दूभर हो जाता था।जिसे स्थानीय विधायक व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के प्रयास से सीमेंटीकरण कार्य की स्वीकृति प्राप्त होते ही कार्य का शुरुआत किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता तथा वार्ड 39 अध्यक्ष पी, श्यामल राव राहुल कुमार ,वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता सूर्यनारायण ,महंती नाग,अप्पलराजु, एल वेंकट ,पी लक्ष्मण राव तथा उत्कल सेवा समाज के अध्यक्ष शेखर बघेल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *