उतई एकता नगर में ओपन जीम का हुआ शुभारंभ

रिपोर्टर-रोशन सिंह बम्भोले..

उतई ।नगर पंचायत उतई के वार्ड 07 एकता नगर में नवनिर्मित ओपन जिम का शुभारंभ एवं गार्डन परिसर पर फलदार वृक्षा रोपण पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं वर्तमान जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन नगर पंचायत उपाध्यक्ष रवीन्द्र वर्मा पार्षद भीमसेन सिन्हा के द्वारा किया गयाl

वार्ड वासियों को व्यायाम की सुविधा मुहैया कराने वार्ड पार्षद भीमसेन सिन्हा ने अपने पार्षद निधि से ओपन जिम की सुविधा प्रदान किए। माया बेलचंदन ने कही की इस जिम के माध्यम से वार्ड के छोटे व बड़े लोग अपनी शारिरिक मापदंड के हिसाब से व्यायाम कर अपने शरीर को स्वस्थ व सुदृढ़ कर सकेंगे। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं वर्तमान जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन,नगर पंचायत उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा,जिला उपाध्यक्ष डॉ अनिल साहू, महामंत्री सोनू राजपूत,पार्षद भीमसेन सिन्हा,नेता प्रतिपक्ष योगेश ठाकुर,पूर्व पार्षद लक्ष्मीनारायण साहू,चंदू देवांगन,भाजयुमों उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार यदु, प्रखर बेलचंदन,रूपेश पारख, छबिलाल साहू,उपसरपंच संघ ब्लाक अध्यक्ष शीतला ठाकुर,जिला कार्यकारणी सदस्य लता सोनवानी,नीलम गढ़े ,शुभम वर्मा,अधिक संख्या में नगरवासी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *