ग्रामीण क्षेत्र के युवा को युथ कांग्रेस मे मिली बडी जिम्मेदारी……..

छुरा……भारतीय युवा कॉग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष निवास बीवी, राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा, प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद पाढ़ी के सहमति पर छत्तीसगढ़ युवा कॉग्रेस के प्रदेश सहसचिव आकाश दीक्षित को धमतरी जिले का प्रभारी बनाया गया। साथ ही साथ युवा कॉग्रेस के प्रदेश कार्यालय का भी प्रभारी(प्रशासनिक) बनाया गया है।दोनों जिम्मेदारी दीक्षित को दी गई है।संगठन द्वारा दी गई इस नई जिम्मेदारी पर आकाश दीक्षित ने लोकप्रिय प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी व सभी शीर्ष नेताओं को धन्यवाद दिया।

दीक्षित ने कहा कि कॉग्रेस पार्टी और शीर्ष नेतृत्व के निर्देश अनुसार पूरी ईमानदारी और निष्ठा से संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे।एवं कॉग्रेस पार्टी के रीती-नीति पर चलकर संगठन के आदर्श व कार्यों से लोगों को अवगत कराकर अधिक से अधिक संख्या मे युवाओं को जोड़ कर काम करेंगे।आकाश को मिली बड़ी जिम्मेदारी पर युवाओं में काफी उत्साह है एवं सभी ने मिलकर आकाश को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *